हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना रिफाइनरी क्षेत्र के बाबूरी रेलवे फाटक के पास एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। मृतक की पहचान बाबूरी गांव निवासी 27 वर्षीय नाहर सिंह के रूप में हुई है। परिजन ने नाहर सिंह की हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। स्थानीय लोगों ने ट्रैक पर शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवक की पहचान की। परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार, नाहर सिंह बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे तक घर पर सो रहे थे। वह कब और कैसे घर से निकले, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। परिवार का कहना है कि युवक रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचा, यह स्पष्ट नहीं है। उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इस पर भी सवाल हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
