• Thu. Jun 4th, 2026

आगरा से आकर वृंदावनवास कर रही संत प्रेमानंद की अनुयायी का बच्चा लापता

ByVijay Singhal

Jun 4, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में आगरा के अर्जुन नगर निवासी कविता अपने सात साल के बच्चे लड्डू उर्फ वेद गौतम के साथ पिछले साढ़े तीन साल से संत प्रेमानंद आश्रम के पास किराए के मकान में रहकर वृंदावनवास कर रही हैं। संत प्रेमानंद महाराज के प्रवचनों से प्रेरित होकर वह राधारानी की साधना कर रही हैं। पुलिस सहायता के लिए बुधवार दोपहर कोतवाली पहुंची कविता ने तहरीर देते हुए बताया कि वह 31 मई की शाम पौने छह बजे इस्कॉन में वह और उनका बेटा गोपाल सहस्त्रनाम का पाठ कर रहे थे। इसी बीच बेटा मंदिर से केलिकुंज की ओर निकल गया। पाठ संपन्न होने पर जब बच्चे को तलाश तो वह नहीं मिला। इस्कॉन के सीसीटीवी कैमरे देखे तो उसमें वह मंदिर से बाहर संत आश्रम की ओर जाता दिख रहा है। कविता ने बताया कि संत आश्रम के गेट के बाहर बच्चा जाता हुआ दिखा। उसके बाद कोई अज्ञात व्यक्ति उसे पकड़ कर यमुना की ओर ले जाता दिखाई दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि जब तक बेटा नहीं मिल जाता है तब तक वह खाना पीना नहीं खाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पति मनोज कुमार गौतम दस वर्ष पहले अलग हो गए। बच्चे के दादा पुलिस विभाग में निरीक्षक के पद पर थे। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि मां की तहरीर पर बच्चे के अपह्रण की प्राथमिकी दर्ज की गई है। मां के बताए अनुसार सभी संभावित स्थानों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। बच्चे की तलाश में टीम लगी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.