• Thu. Jun 4th, 2026

भगवान की भक्ति के लिए छत्तीसगढ़ से मथुरा पहुंची किशोरी

ByVijay Singhal

Jun 4, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भगवान की भक्ति के लिए किशोरी छत्तीसगढ़ से मथुरा पहुंच गई। जंक्शन पर यहां वहां भटक रही किशोरी को जीआरपी ने खोज निकाला है। किशोरी के गायब होने की गुमशुदगी रायपुर के थाने में दर्ज थी। रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था के लिए जीआरपी की टीम कार्यवाहक थाना प्रभारी ललित भाटी के नेतृत्व में गश्त कर रही थी। इसी दौरान जंक्शन परिक्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी जीआरपी की टीम को यहां वहां भटकती मिली। टीम में शामिल जीआरपी की महिला सिपाही शशि यादव ने किशोरी से अकेले भटकने के बारे में पूछा तो वह कोई जवाब नहीं दे सकी। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की रहने वाली है। वह भगवान की भक्ति करने के लिए घर से आई है। महिला सिपाही ने किशोरी के परिजन का मोबाइल नंबर लेकर उन्हें इस बारे में सूचना दी। परिजन ने बताया कि किशोरी की रायपुर के थाने में गुमशुदगी दर्ज है। सूचना के बाद परिजन उसे लेने जीआरपी थाने पहुंच गए। कार्यवाहक थाना प्रभारी ललित भाटी ने बताया कि किशोरी भगवान की भक्ति के लिए घर से निकल आई थी। उसे परिजन को सौंप दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.