हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैंत क्षेत्र के रहने वाले रमेश सिंह पुत्र सरदार सिंह ठेके पर निर्माण कार्य करते हैं। रमेश ने रविवार को वृंदावन पुलिस से शिकायत की थी कि उनके साथ नोएडा के जेवर में बन रहे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर निर्माण कार्य का ठेका दिलाने के नाम पर ढाई लाख रुपए की ठगी की है। रमेश सिंह ने बताया जिन लोगों ने ठगी की है वह अपने को एलएंडटी कंपनी का अधिकारी बता रहे थे। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मुकद्दमा दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। वृंदावन पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को सोमवार को सूचना मिली कि ठगी करने वाले पवन चौधरी पुत्र शिवचरन सिंह निवासी मोहन नगर बिरला मन्दिर थाना गोविन्द नगर हाल निवासी फ्लेट नं 17 धाम 4 कान्हा माखन थाना वृन्दावन उम्र 35 वर्ष, विष्णु पुत्र नन्दन सिंह निवासी नगला हरी थाना राया उम्र 33 वर्ष व श्यामवीर पुत्र रन्छोर सिंह निवासी मोहन नगर थाना गोविन्द नगर मथुरा उम्र 48 वर्ष पानीघाट तिराहा के पास मौजूद हैं और कहीं जाने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीनों को गिरफ्तार कर लिया। वृंदावन पुलिस पवन,विष्णु और श्यामवीर को पकड़ कर थाने ले आई। जहां उनके पास मौजूद काले बैग को चैक किया तो उसमें से 13 गड्डी बच्चों के खेलने वाले नोटों की 500 रुपए की बरामद हुई। इसके अलावा 53 हजार रुपये नगद व 4 मिले। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया पुलिस ने जब पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमों की जांच की तो पता चला कि पवन चौधरी पर इस मामले के अलावा वर्ष 2018 के धारा 3/4 जुआ अधिनियम थाना राया पर, वर्ष 2020 में थाना वृंदावन पर ही धारा420,406,467,468,471 का मुकद्दमा, वर्ष 2020 में थाना जमुना पार में धारा 188 में व वर्ष 2007 में धारा 25 आर्म्स एक्ट में थाना वृंदावन में मुकद्दमा दर्ज है। वहीं विष्णु के खिलाफ थाना वृंदावन के अलावा थाना राया में और श्यामवीर के खिलाफ थाना वृंदावन में ही धारा 420 में मुकद्दमा दर्ज है। नोएडा के जेवर में बन रहे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर निर्माण कार्य का ठेका दिलाने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। निर्माण कार्य का ठेका दिलाने के नाम पर ठगों ने एक व्यक्ति से ढाई लाख रुपए ठग लिए। पुलिस ने इस मामले में 3 शातिर ठगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
