• Mon. Feb 16th, 2026

शाही मस्जिद ईदगाह पर बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने की चर्चा, बिजली विभाग के अफसरों ने साधी चुप्पी

ByVijay Singhal

Feb 5, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा जिले से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट की शिकायत पर शाही मस्जिद ईदगाह में बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने की चर्चा है। लेकिन पूरे मामले में बिजली अधिकारी चुप्पी साधे हैं। देर रात तक किसी बिजली अधिकारी ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि नहीं की है। ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने दस दिन पहले ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को शिकायती पत्र देकर कहा था कि शाही मस्जिद ईदगाह में बिजली का कनेक्शन नहीं हैं। यहां कटिया डालकर बिजली चोरी होती है। उन्होंने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी। इसके बाद अधीक्षण अभियंता सुबोध कुमार शर्मा को रिपोर्ट दर्ज करने की शिकायत दी थी। शुक्रवार को ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने आगरा में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी तकनीकी बीएम शर्मा को भी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। पिछले दिनों गोपनीय रूप से बिजली विभाग ने जांच भी की थी। माना जा रहा है कि इसमें गड़बड़ी मिली थी। चर्चा है कि इस मामले मेें शनिवार को बिजली विभाग के कृष्णा नगर स्थित थाने में रिपोर्ट दर्ज हो गई। ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने बताया कि उन्हें इस मामले में ऊर्जा मंत्रालय से संकेत भी मिले हैं। लेकिन पूरे मामले में अधिकारी चुप्पी साधे रहे। देर रात तक किसी भी अधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि नहीं की। बिजली विभाग के थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने फोन रिसीव नहीं किया। अधीशासी अभियंता कृष्णा नगर विपिन गंगवार ने रिपोर्ट दर्ज होने के मामले में कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया। हालांकि इस संबंध में उन्होंने रिपोर्ट दर्ज होने की बात नकारी भी नहीं, ऐसे में रिपोर्ट दर्ज होने की चर्चाओं को और बल मिल गया। शाही मस्जिद ईदगाह कमेटी के सचिव तनवीर अहमद से भी बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.