• Fri. May 29th, 2026

पोशाक के एक गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

ByVijay Singhal

May 29, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा की छीपी गली में पोशाक के शोरूम एवं गोदाम में आग लग गई। दोपहर लगभग साढे तीन बजे लगी आग पर दो घंटे से दमकलकर्मी काबू पाने का प्रयास में जुटे हैं। संकरी गली में पोशाक का गोदाम होने से दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए पानी की आपूर्ति घटना स्थल पर पहुचाने के लिए कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। आग के कारण दमकल की गाड़ी की आवाजाही के लिए पुलिस ने प्रताप बाजार में वाहनों को रोक दिया है। वहीं पानी की आपूर्ति के लिए नगर निगम के टैंकरों का सहारा लिया जा रहा है। मथुरा के नगर पंचवटी निवासी अमित बंसल का छीपी गली में अपने रिश्तेदार की तीन मंजिला भवन में पोशाक का प्रथम पल पर शोरूम और दूसरे एवं तीसरे तल पर गोदाम है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.