• Fri. May 29th, 2026

मथुरा जनपद में खुदा की इबादत में झुके सिर, दुआ में उठे हाथ

ByVijay Singhal

May 29, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जनपद में ईद का त्योहार शांति और उल्लास के माहौल में मनाया गया। नौहझील, राया, शेरगढ़, सौंख आदि क्षेत्रों में शांतिपूर्वक नमाज हुई। सौंख में ईदगाह में परिक्रमार्थियों के ठहरने के कारण अन्य दो मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नौहझील कस्बे में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। सुबह ठीक साढ़े 7 बजे ईद की विशेष नमाज अदा कर देश में अमन-चैन और भाईचारे की दुआ मांगी गई। टोली मोहल्ला में दोपहर में मेले का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी जगदम्बा सिंह और उपनिरीक्षक रोहित तेवतिया गश्त करते रहे। प्रधान प्रशांत गुप्ता, डॉ. फरजंद अली, संजय पठान, सहीदा खां, रिजवान कुरैशी मौजूद रहे। कस्बा राया और सोनई में मोहल्ला पठानपाडा, सुल्तानगंज और ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गई। चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा, अरविंद शर्मा, विकास चौधरी आदि उपस्थित रहे। शेरगढ़ में शांति के साथ नमाज अदा की गई। गफ्फार ने बताया कि यहां पर सभी समुदाय के लोगों भाईचारा है। शांति के साथ लोगों ने त्योहार मनाया। सौंख में बछगांव रोड़ स्थित परिक्रमा मार्ग में ईदगाह है। यहां परिक्रमार्थी आराम कर रहे थे। इस पर मुस्लिम समाज द्वारा स्थानीय दो मस्जिदों में नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ की। मस्जिद के मौलवी मोहम्मद जिया उल्लाह खा ने नमाज अदा कराई। समाज के अध्यक्ष मुन्ना खा ने कहा कि ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग स्थित ईदगाह में श्रद्धलुओं की भीड़ के चलते स्थानीय दो मस्जिदों में नमाज अदा करने का निर्णय लिया है। इस मौके पर नायब तहसीलदार जयंती मिश्रा, लेखपाल ओमवीर सिंह चाहर, पूर्व चेयरमैन भरत सिंह, चेयरमैन योगेश लंबरदार, थाना प्रभारी हरीश चौधरी आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.