• Thu. May 28th, 2026

व्रन्दावन में मारपीट की आरोपी युवतियों को जेल भेजा

ByVijay Singhal

May 28, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। व्रन्दावन के व्रज धाम कॉलोनी में मंगलवार को देर रात हुए झगड़े में आरोपी चार नामजद युवतियों समेत आठ महिला-पुरुषों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर  जेल भेजने की कार्यवाही की गई। आरोपियों ने पुलिस के साथ भी अभद्रता व मारपीट की थी। चैतन्य विहार फ्लाईओवर के बराबर ब्रज धाम कॉलोनी के ईडब्ल्यूएस में रहने वाली जशोदा रजक पत्नी स्व. पवन दिवाकर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उनके पड़ोस के फ्लैट में कुछ महिलाएं किराए पर रहती हैं। आरोप लगाया कि उक्त महिलाएं रोजाना व्यक्तियों को अपने घर पर बुलाती हैं। इसका विरोध करने पर मंगलवार की रात को बुलबुल रस्तोगी, अंतरा रस्तोगी, पल्लवी रस्तोगी, सीमा एवं दो अज्ञात महिलाएं एवं दो पुरुषों ने पीड़ित व उसकी बेटी नित्या के साथ मारपीट की।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.