• Sat. Nov 28th, 2026

कोसीकलां में ईद की नमाज के बाद बच्चों की लड़ाई में युवक की हत्या

Byvijay.singhal1233

May 28, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा के कोसीकलां के गांव नगला मेव में ईद की नमाज अदा करके लौट रहे बच्चों के बीच हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो जाने से गांव में तनाव फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और हालात को नियंत्रित किया। एहतियात के तौर पर गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। गांव निवासी आसू और उसका भाई नबाब के बच्चे गांव में नमाज अदा करके वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में इदरीश के बच्चों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बच्चों के बीच शुरू हुआ विवाद धीरे-धीरे बढ़ गया। दोनों पक्षों के बच्चों ने घर पहुंचकर अपने-अपने परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। बच्चों के विवाद की सूचना मिलते ही दोनों पक्षों के लोग एकत्र होने लगे। देखते ही देखते करीब 10 से 15 लोग आमने-सामने आ गए। पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और उसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए झगड़े से गांव में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मारपीट के दौरान नबाब के सिर में लाठी लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा विवाद के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.