• Mon. May 25th, 2026

बरसाना में अधिक मास में हुई अद्भुत होली

ByVijay Singhal

May 25, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में पुरुषोत्तम मास में बरसाना धाम भक्ति का केंद्र बना हुआ है। श्रीजी मंदिर में आयोजित पारंपरिक होली उत्सव के दौरान मंदिर परिसर रंग, रस और राधा नाम की गूंज से सराबोर दिखाई दिया। जैसे-जैसे समाज गायन की स्वर लहरियां उठीं, वैसे-वैसे श्रद्धालु भक्ति के रंग में डूबते चले गए।श्रीजी मंदिर में आयोजित इस विशेष उत्सव में नंदगांव और बरसाना के गोस्वामी समाज ने पारंपरिक होली के पदों और रसियाओं का गायन किया। ढोल, मंजीरे और मधुर स्वरों के बीच जब होली के पद गूंजे तो मंदिर परिसर उल्लास से भर उठा। मंदिर परिसर में रंग, अबीर और गुलाल की ऐसी छटा बिखरी कि पूरा श्रीजी धाम रंगोत्सव में डूबा दिखाई दिया। भीषण गर्मी के बीच उड़ते गुलाल और बरसते फूलों ने भक्तों को फाल्गुन की लठामार होली का अनुभव करा दिया। श्रद्धालु इस दिव्य दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते दिखाई दिए। करीब दो घंटे तक चले इस उत्सव में मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। संतों के अनुसार पुरुषोत्तम मास में राधा-कृष्ण के उत्सवों में शामिल होने का विशेष महत्व है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.