हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा-कासगंज रेलवे ट्रैक पर कोयल गांव के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। शव रेलवे लाइन किनारे पड़ा था। मृतक युवक के शरीर पर ऊपरी वस्त्र नहीं थे और उसने काले रंग का लोअर पहना हुआ था। ग्रामीणों ने युवक के शरीर पर चोट के निशान देखकर हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। वहीं, कुछ लोगों ने ट्रेन से गिरने के कारण माैत की आशंका जताई। पुलिस टीम ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी कर साक्ष्य जुटाए। शिनाख्त के लिए वहां मौजूद लोगों से भी पूछताछ की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव को देखकर लगता है कि कोई बाहरी व्यक्ति ट्रेन से गिरा है, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल, शव की शिनाख्त के लिए आसपास के गांवों, जनपद और पड़ोसी जनपदों के थानों में सूचना भेजी जा रही है। मामले की जांच जारी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
