हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आसमान से बरसती आग, गर्म हवा के थपेड़े और तपती धरती के बीच भरतपुर पुल के निकट दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना हाईवे से लेकर रिफाइनरी तक जाम लग गया। करीब चार घंटे तक राहगीर चिलचिलाती धूप में हाईवे पर झुलसते रहे। यातायात व्यवस्था ध्वस्त होने से गाड़ियों की कतारें कई किमी लंबी हो गईं।
हाईवे पर भरतपुर तिराहे के निकट पिछले कई दिन से पैचवर्क और सड़क सुधार का कार्य चल रहा है। बीते दिनों से यह कार्य रात में हो रहा था। रविवार को दिन में भी मरम्मत कार्य जारी रहा। इससे आगरा से दिल्ली की ओर जाने वाली लेन को वन-वे करना पड़ा। दोपहर 12 बजे से धीरे-धीरे हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया और गाड़ियां रेंगने लगीं। दोपहर होते-होते जाम का दायरा इतना बढ़ गया कि हाईवे थाने से रिफाइनरी तक सड़क की एक लेन जाम हो गई। भारी वाहनों के साथ-साथ सैकड़ों दोपहिया वाहन चालक धूप में खड़े रहे। जाम में फंसी बसों और कारों में बैठे बच्चे और बुजुर्ग बेहाल रहे। राहगीरों का कहना था कि बिना किसी पूर्व सूचना या रूट डायवर्जन के मरम्मत कार्य शुरू करने से यह मुसीबत खड़ी हुई है। एसपी ट्रैफिक राजेश तिवारी का कहना कि पुलिसकर्मियों को लगाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू किया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
