• Sat. May 23rd, 2026

मंडी चौराहा के समीप डंपर की टक्कर से बाइक सवार बी फार्मा के छात्र की मौत

ByVijay Singhal

May 23, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना हाइवे के अंतर्गत मंडी चौराहे के समीप  डंपर की चपेट में आने से बीफार्मा के छात्र की मौत हो गयी। हादसे के दौरान उसका हेलमेट भी टूट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज परिजनों को सूचना दे दी। पुलिस ने डंपर को कब्जे में कर चालक और क्लीनर को हिरासत में ले लिया है। गांव धाना जीवना, रिफाइनरी निवासी छात्र तरुण केएम कालेज में बीफार्मा की पढ़ाई कर रहा था। वह सेकंड सेमेस्टर में था। शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह कालेज से बाइक लेकर लौट रहा था। हाइवे पर सौंख रौड स्थित मंडी चौराहे के समीप डंपर चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। इसके चलते तरुण बाइक समेत गिर गया। इस दौरान डंपर के पहिये की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। उसके सर पर लगा हेलमेट भी टूट गया। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों का हुजूम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर छात्र के पास से मिले आइ्रडी कार्ड के माध्यम से उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दे शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।थाना प्रभारी निरीक्षक हाईवे शैलेंद्र सिंह ने बताया कि डंपर को कब्जे में कर चालक, क्लीनर को हिरासत में लिया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। मृतक छात्र के पिता गुरुदत्त ने बताया कि उनके दो बेटे दुर्गेश और तरुण थे। बड़ा बेटा दुर्गेश बीएसए कालेज से एलएलबी सेकंड ईयर की पढाई कर रहा है, जबकि तरुण बीफार्मा की पढ़ाई कर रहा था।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.