• Sat. May 23rd, 2026

फरह में फूलकली हथनी ने पूरे किए आजादी के 14 साल

ByVijay Singhal

May 23, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह में  सड़कों पर भीख मांगने के कष्टदायक जीवन से बचाई गई मादा हथनी फूलकली ने अपनी आजादी की 14वीं वर्षगांठ मनाई। वाइल्डलाइफ एसओएस ने बुजुर्ग हथनी को बचाया और उसे फरह स्थित हाथी संरक्षण और देखभाल केंद्र में ले आए। 50 से अधिक वर्षों तक हथनी फूलकली को उत्पीड़न और पीड़ा सहनी पड़ी। उसका जीवन उत्तर प्रदेश के आगरा की सड़कों पर यातायात और अराजकता के बीच सिमट गया था। घंटों तक गर्म तारकोल वाली सड़कों पर चलने से उसके पैरों में फोड़े, तलवों का फटना और संक्रमित घाव हो गए थे। कुपोषण, दाहिनी आंख में मोतियाबिंद का इलाज न होने के कारण वह देखने में असमर्थ भी थी। वाइल्डलाइफ एसओएस की देखरेख में स्वस्थ हो गई। लगभग 70 साल की हो चुकी फूलकली अपने छोटे से झुंड की मुखिया बन चुकी हैं। वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ, कार्तिक सत्यनारायण ने कहा कि जंगल में मादा हथनी बड़े झुंड में रहती हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.