हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। एचडीबी फाइनेंस कंपनी की औरंगाबाद स्थित ब्रांच में तैनात सेल्स ऑफिसर द्वारा दस्तावेजों में हेराफेरी कर करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। आरोपी ने फर्जी पैन कार्ड और आधार कार्ड के आधार पर 11 ट्रैक्टर फाइनेंस करा लिए। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की है।राजकुमार उर्फ राजू नामक कर्मचारी सेल्स अधिकारी के पद पर कार्यरत है। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि राजू ने मृतकों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर 11 ट्रैक्टरों के लिए एचडीबी फाइनेंस कंपनी से लोन ले लिया। इसकी भनक कंपनी के कलेक्शन मैनेजर सतेंद्र कुमार को लग गई है। उसने एसएसपी श्लोक कुमार से शिकायत की तो मामले की जांच की गई। तीन दिन तक चली जांच के बाद शुक्रवार को पुलिस ने राजू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ सिटी ने बताया कि दस्तावेजों की गहन जांच के बाद यह कार्रवाई की है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
