• Sat. May 23rd, 2026

भीषण गर्मी में जनगणना शुरू, पहले ही दिन आईं चुनौतियां

ByVijay Singhal

May 23, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जनपद में जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण और मकानों की गणना) का शंखनाद हो गया है। शुक्रवार से शुरू होकर यह महाअभियान आगामी 20 जून 2026 तक चलेगा। भीषण गर्मी के बीच पहले दिन प्रगणकों (शिक्षकों) को व्यावहारिक और तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एक तरफ जहां ऐप लॉग-इन न होने से शिक्षक परेशान रहे, वहीं दूसरी तरफ फील्ड में रूट मैप की धुंधली तस्वीरों और जनता के असहयोग ने काम की धीमी रही। शिक्षकों का कहना है कि भीषण गर्मी में सुबह 9 बजे से पहले और शाम को 4 बजे के बाद का समय तो निर्धारित कर दिया लेकिन ड्यूटी अधिक दूरी पर लगी है। गर्मी में काम करने के बदले शिक्षकों ने अर्जित अवकाश (ईएल) की मांग उठाई है। शिक्षकों के मोबाइल में ऐप खुल ही नहीं रहा है और यूजर आईडी इनवेलिड की समस्या आ रही है। इस तकनीकी खामी को दूर कराने के लिए तपती धूप में शिक्षकों को तहसील के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। कई वार्डों में भवनों की संख्या आवंटित लक्ष्य से अधिक होने के कारण असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हरीश चौधरी, सुपरवाइजर ने कहा, मोबाइल में ऐप खुल ही नहीं रहा है और यूज़र आईडी इनवेलिड की समस्या आ रही है। इस खामी को दूर कराने के लिए शिक्षकों को तहसील के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.