• Sat. May 23rd, 2026

मथुरा के जिला अस्पताल में बनाया विशेष वार्ड

ByVijay Singhal

May 23, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गर्मी के प्रकोप को देखते हुए जिला अस्पताल में विशेष वार्ड तैयार किया गया है, जहां मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। गर्मी के कारण जिला अस्पताल में डिहाइड्रेशन, चक्कर, उल्टी, बुखार और हीट स्ट्रोक से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसे देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने विशेष वार्ड में अतिरिक्त बेड, दवाइयां और मेडिकल स्टाफ की तैनाती की है, ताकि मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके। परिसर में लोगों को राहत देने के लिए विशेष ओआरएस कॉर्नर बनाया गया है, जहां मरीजों और तीमारदारों को नि:शुल्क ओआरएस घोल उपलब्ध कराया जा रहा है। वार्ड में कूलर और एसी की व्यवस्था भी की गई है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में बनाए गए इस विशेष वार्ड से मरीजों और उनके परिजन को काफी राहत मिल रही है। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए इमरजेंसी सेवाओं को सक्रिय रखा गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.