• Mon. Feb 16th, 2026

मथुरा के आर कॉलेज में बजट पर छात्रों की जिज्ञासा समाधान हेतु की गयी संगोष्ठी

Spread the love

रिपोर्ट क्राइम ब्यूरो मोहित सिंघल मथुरा अभी हाल ही में पेश हुए केंद्रीय बजट पर छात्र-छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान करने हेतु किशोरी रमण महाविद्यालय मथुरा में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफे. प्रवीण कुमार अग्रवाल द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा भाजपा के जिला महामंत्री श्री प्रदीप गोस्वामी ने छात्र छात्राओं को कौशल विकास कार्यक्रम के महत्व पर जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि एडवोकेट श्री भुवन भूषण ने बजट का महत्व समझाते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के स्टार्टअप इंडिया कार्यक्रम की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता सीए संजीव मित्तल ने विस्तार से बजट की बारीकियों को समझाया तथा छात्र-छात्राओं की समस्या का समाधान किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो संजीव श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में प्रो विनोद खंडेलवाल प्रो राकेश सारस्वत, आलोक श्रीवास्तव, प्रभात वर्मा, शिवकुमार, हिमांशु तिवारी, डॉ अनुराधा सिंह तथा शिवप्रसाद आदि उपस्थित थे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.