हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा 04 फरवरी। शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक माह के प्रथम एवं तीसरे शनिवार को तहसील दिवस का आयोजन किया जाता है। तहसील दिवस आयोजन के अवसर पर व्यक्तियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण तहसील दिवस के माध्यम से किया जाता हैं। तहसील सदर में जिलाधिकारी पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के आयोजन के अवसर पर राजस्व, विकास, शिक्षा, पूर्ति एवं अन्य विभागों के शिकायतों की सुनवाई जिलाधिकारी द्वारा की गई तथा पुलिस विभाग से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों की सुनवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस सदर में उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गरीबों, असहायों को उचित एवं त्वरित न्याय दिलाये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। किसी भी पीड़ित व्यक्ति को उचित न्याय दिलाना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। किसी भी विभाग का तहसील दिवस का कोई भी प्रकरण लम्बित नही होना चाहिए यदि किसी भी विभाग का प्रकरण लम्बित पाया जायेगा तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस के आयोजन के अवसर पर कुल 55 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए जिसमें से 03 शिकायतों का मौके पर निस्तारण जिलाधिकारी द्वारा किया गया तथा शेष के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये।
तहसील गोवर्धन में 10 प्रार्थना पत्र आये, जिसमें 1 का निस्तारण, तहसील मांट में 33 शिकायतें आई, जिसमें 4 का निस्तारण, तहसील छाता में 55 शिकायतें आई, जिसमें 1 का निस्तारण तथा तहसील महावन में अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व योगानन्द पाण्डेय की अध्यक्षता में 69 शिकायतें प्राप्त हुई और 03 शिकायतों का निस्तारण किया गया। तहसील दिवस में अवशेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को तीन दिवस के अन्दर शत-प्रतिशत निस्तारण की कार्यवाही सम्बन्धित विभाग के अधिकारी सुनिश्चित करें।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
