हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन व गोकुल के मध्य रमणरेती मार्ग पर खेत में खड़े लगभग 200 वर्ष पुराने विशालकाय पीपल के पेड़ को काटने का मामला सामने आया है। आक्रोशित लोगों का आरोप है अवैध रूप से कॉलोनी विकसित कर रहे काॅलोनाइजर द्वारा धीरे-धीरे हरे-भरे प्राचीन पीपल के वृक्ष को आरी मशीन से कटवाया जा रहा है। वन विभाग की टीम ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। विशालकाय पीपल का पेड़ वर्षों से क्षेत्र की पहचान था। लोगों के अनुसार पेड़ पूरी तरह हरा-भरा था, उसे योजनाबद्ध तरीके से काट दिया गया। लोगों का कहना है मुख्य सड़क पर अवैध प्लॉटिंग का कार्य चल रहा है, वन विभाग, पुलिस व प्रशासन की ओर से सूचना देने के बाद भी ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कटे हुए वृक्ष को देखा जा सकता है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी और बढ़ गई है। लोगों ने वन विभाग, पुलिस व जिला प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। वहीं वन रेंज अधिकारी पुनीत शुक्ला ने बताया पेड़ कटान की सूचना पर मौके पर पहुंचे और मौके से राजाराम नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
