• Sat. May 16th, 2026

चिंताहरण मंदिर में गंगाजल से किया सहस्त्रधारा रुद्राभिषेक

ByVijay Singhal

May 16, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन तहसील में अग्रवाल समाज संगठन बलदेव क्षेत्र और श्री राधारानी संकीर्तन मंडल की ओर से चिंताहरण महादेव मंदिर पर विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि और शांति की कामना को लेकर गंगाजल से सहस्त्रधारा रुद्राभिषेक का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय संत कार्ष्णि बालयोगी महाराज, महंत केशवदास महाराज, अग्रवाल समाज संगठन के संस्थापक अध्यक्ष उमेश अग्रवाल होटल देवी कृपा, संयोजक संजीव अग्रवाल ने पूजन-अर्चन के साथ किया। आचार्य पंडित यतेंद्रवल्लभ शास्त्री और 11 आचार्य ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चारण से भगवान चिंताहरण महादेव का रुद्राभिषेक कराया। संत बालयोगी महाराज ने कहा कि भगवान शिव का रुद्राभिषेक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समस्त मानवता के कल्याण, सकारात्मक ऊर्जा, विश्व शांति का माध्यम है। इस दौरान बोली सेठ, मुकेश शास्त्री, संजीव गोयल, सोनू अग्रवाल, टोनी भगत, प्रतुल अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, सुदीप बंसल, छैलबिहारी गोयल आदि मौजूद रहे। संस्थापक अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने संचालन करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.