हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील थाना क्षेत्र के गांव बिरजूगढ़ी में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन ने बताया कि युवक ने अपनी पत्नी को 52 बार कॉल किया था, लेकिन पत्नी ने फोन का कोई जवाब नहीं दिया। इससे आहत होकर युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुष्पेंद्र (24) पुत्र बाबूलाल की शादी जून 2023 में हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी में अक्सर विवाद और गृह क्लेश रहता था। परिजन का आरोप है कि मौत से दो दिन पहले ही पुष्पेंद्र अपनी पत्नी को उसके मायके छोड़कर लौटे थे। बृहस्पतिवार को दोनों में फोन पर किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद पुष्पेंद्र ने पत्नी को 52 बार कॉल किए, लेकिन बात नहीं हो सकी। परिजन का कहना है कि इसी तनाव में पुष्पेंद्र ने शाम के समय फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद सूचना पर पुष्पेंद्र के ससुराल पक्ष के लोग भी गांव पहुंचे। उन्होंने युवक के परिजन पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और पुलिस को सूचना दी। बताया गया है कि कुछ समय पहले पुष्पेंद्र की विवाहित बहन ने भी फंदा लगाकर जान दी थी। अब इकलौते बेटे की मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। घटना में जांच की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
