• Fri. May 15th, 2026

घर में हो रही थी सगाई की तैयारी, तभी पहुंची युवक की लाश; यमुना में डूबने से हुई इकलाैते बेटे की माैत

ByVijay Singhal

May 15, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना बलदेव के गांव नगला बांस ततरोता में एक परिवार में खुशियां मातम में बदल गईं। जिस युवक की घर में शाम को सगाई होनी थी, दोपहर में उसकी यमुना में डूबने से मौत हो गई। चार बहनों के इकलौते भाई की मौत की खबर से गांव में कोहराम मच गया। गांव निवासी रविशंकर (19) गाय को यमुना में पानी पिलाने गया था। इस दौरान भीषण गर्मी के कारण वह दोस्तों के साथ नदी में नहाने के लिए चला गया। शाम 4-5 बजे करीब वह जब दोस्त गोलू व ठुल्लडी के साथ नदी में नहा रहा था तभी गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में फंस गया। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह देखते ही देखते पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया। ग्रामीण व पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ राहत कार्य में जुटे। करीब दो घंटे की तलाश के बाद रविशंकर का शव घटनास्थल से लगभग 500 मीटर दूर नदी में मिला। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। रविशंकर की तीन बहनों की शादी हो चुकी है, एक बहन अविवाहित है। परिवार का सबसे छोटे व लाड़ले बेटा रविशंकर आज अपनी सगाई के साथ नई जिंदगी की शुरुआत करने वाला था। मेहमानों के स्वागत से पहले घर में बेटे का शव पहुंचा तो हर आंख नम हो गई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.