हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा /परियोजना अधिकारी जिला नगरीय विकास अभिकरण नीतू रानी ने अवगत कराया है कि कार्यालय जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों को किश्त के रूप में अनुदान राशि प्रथम/द्वितीय/तृतीय तीन भाग में स्वयं की भूमि पर आवास निर्माण कराये जाने हेतु जिलाधिकारी महोदय के अनुमोदन उपरान्त निर्गत की जाती है तथा जिसकी पूर्व सूचना लाभार्थी को किसी भी समाचार पत्र प्रकाशन के माध्यम से नहीं दी जाती है और न ही अन्य मीडिया इत्यादि के माध्यम से उक्त के सम्बन्ध में कोई सूचना दी जाती है।जनपद मथुरा के विभिन्न निकायों में संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को सूचित किया जाता है कि अपनी प्रथम/द्वितीय एवं तृतीय किस्त का भुगतान आपके खाते में प्राप्त होने तथा योजना से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु आप कार्यालय जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) मथुरा में किडकी नं0 01 पर प्राप्त कर सकते हैं, कार्यालय के अतिरिक्त किसी बाह्य वक्ति से जानकारी प्राप्त न करे।
7455095736
