हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव थाना क्षेत्र के अवैरनी चौराहा स्थित कोल्ड स्टोरेज के पास युवक की हत्या कर शव को मिट्टी में दबाने के मामले में मृतक के भाई ने मुंह बोले मामा और मामी के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उधर घटना के बाद भागे मामा-मामी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
मध्यप्रदेश के भिंड के थाना लहारा क्षेत्र स्थित सुंदरपुर की खोर निवासी गोविंद पिछले 4 वर्षों से बलदेव के अवैरनी चौराहे पर अपने मुंह बोले मामा जयकरण और मामी के साथ रह रहा था। मामा और भांजा गोलगप्पे की अलग-अलग ठेल लगाते थे। इसी दौरान जयकरण को बबली और गोविंद के बीच अवैध संबंध का शक हो गया था, जिससे परिवार में तनाव था। पड़ोसियों ने बताया मामा-भांजे दोनों शराब का सेवन करते थे। आए दिन दोनों में झगड़ा होता था। आरोप है कि शक और गृहक्लेश के चलते जयकरण ने गोविंद को रास्ते से हटाने की साजिश रची। आरोप है कि जयकरण ने पत्नी के साथ मिलकर गोविंद की हत्या कर दी और शव को कोल्ड स्टोरेज के पास मिट्टी में दबाकर भाग गए। मृतक के भाई विनोद ने थाना बलदेव में मामा जयकरण और मामी के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
