• Mon. May 11th, 2026

अधिवक्ता के अपहरण का आरोप, पुलिस ने मुक्त कराया

ByVijay Singhal

May 11, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के बरसाना/नंदगांव। कस्बे में रविवार शाम जमीन के विवाद में अधिवक्ता दिवाकर शर्मा के अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को मुक्त कराया और मौके से 44 लोगों को हिरासत में लिया है।

दरअसल, अधिवक्ता दिवाकर शर्मा का पूर्व चेयरमैन बलराज चौधरी के साथ रास्ते और जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार शाम करीब 4 बजे दिवाकर शर्मा छाता रोड स्थित पेट्रोल पंप से अपनी कार द्वारा कोसीकलां जा रहे थे। आरोप है कि तभी छाता रोड स्थित परमार गेस्ट हाउस से पूर्व कई वाहनों में सवार लोगों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने रिवाल्वर के बल पर उनका अपहरण कर लिया। मारपीट की। जान से मारने की नीयत से फायरिंग का भी आरोप लगाया है। आरोप है कि अधिवक्ता को छाता रोड स्थित बलराज की कोठी में ले जाकर बंधक बना लिया। मारपीट करते हुए जबरन कुछ कागजों पर हस्ताक्षर और अंगूठा लगवाया गया। सूचना मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी अश्वनी कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने के बावजूद मकान का गेट नहीं खोला गया। इसके बाद पुलिस गेट तोड़कर अंदर घुसी और अधिवक्ता को मुक्त कराया। सीओ भूषण वर्मा ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बलराज के आवास से दिवाकर शर्मा को बंधनमुक्त कराया है। पूर्व चेयरमैन, उनकी पत्नी और पुत्र समेत 44 लोगों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच की जाएगी। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.