• Mon. May 11th, 2026

41 लाख की लागत से गोवर्धन की तीन सड़कें सुधरेंगी

ByVijay Singhal

May 11, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन कस्बे में करीब दस साल से जर्जर पड़ी तीन सड़कों का निर्माण कार्य रविवार को शुरू हो गया। इन सड़कों को 41 लाख रुपये की लागत से आरसीसी बनाया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभा देवी शर्मा ने भूमि पूजन और नारियल फोड़कर कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए कस्बे की बदहाल सड़कों को सुधारने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। पुरोहित पायसा क्षेत्र, ठाकुरान मोहल्ला और हरिपुरा की ये सड़कें लंबे समय से बदहाल स्थिति में थीं। सड़क पर गड्ढों और जलभराव की समस्या थी। इनके बनने से सैकड़ों परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष लंबरदार ने बताया कि यह निर्माण कार्य शासन से प्राप्त विकास शुल्क अवस्थापना निधि के तहत किया जा रहा है। उन्होंने निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा होने की उम्मीद जताई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.