हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंहल
मथुरा पुलिस ने मजामत करने और एक्शन पंप गन छुड़ाने के मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार को पुलिस और गन लूटने वाले के बीच 12 घंटे में दूसरी मुठभेड़ हुई। जिसमें पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को गोली लगने से घायल हो गया।थाना कोसीकलां पुलिस ,एसओजी व सर्विलांस टीम पुलिस पर हमला करने और सरकारी शस्त्र लूटने के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी सत्येंद्र की तलाश कर रही थी। पुलिस की टीम कोसीकलां क्षेत्र में कांबिंग कर रही थी। इसी दौरान देर रात सत्येंद्र कामर रोड पर बिचौर बंबा के पास मिला। पुलिस ने आरोपी सत्येंद्र को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जिस पर उसने फायरिंग कर दी। सत्येंद्र द्वारा फायरिंग करने से बचते हुए पुलिस ने भी फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक गोली उसके पैर में लग गई। गोली लगने से घायल हुए सत्येंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल सत्येंद्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस की मजामत और सरकारी एक्शन पंप गन लूटने के मामले में सत्येंद्र पर 147,148,149,
332,307,353,395 और 7 सीएलए एक्ट का मुकद्दमा दर्ज था। सत्येंद्र की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से चोरी की बाइक और .315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद किए। 1 फरवरी की देर रात महिला के साथ छेड़छाड़ की शिकायत पर थाना मगोर्रा पुलिस के 2 दरोगा और सिपाही बंदपुरा गांव पहुंचे थे। यहां आरोपियों ने पुलिस पर छत से पथराव किया और ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास करते हुए लाठी डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान हमला करने वाले पुलिस की सरकारी एक्शन पंप गन भी छुड़ा ले गए थे। इस हमले में 2 दरोगा और 1 सिपाही घायल हुए थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
