• Mon. Feb 16th, 2026

खुले में संचालित हो रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को छत प्रदान करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने “मिशन हर बच्चे को छत” किया शुरू

ByVijay Singhal

Feb 3, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जनपद के लिए मिशन “हर बच्चे को छत” का उद्देश्य जनपद में 260 खुले में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को सरकारी  कक्ष में शिफ्ट करना है। पिछले सप्ताह इनमें से लगभग 56 केंद्र प्राथमिक विद्यालयों के कक्ष अथवा पंचायत घरों में शिफ्ट कराए गए हैं।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई  इस विशेष बैठक में जिलाधिकारी मथुरा पुलकित खरे के निर्देशानुसार जनपद के जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिनव मिश्रा, जिला पंचायती राज अधिकारी किरण चौधरी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह व समस्त ब्लॉक के बाल विकास परियोजना अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत एवं खंड शिक्षा अधिकारी को संयुक्त रूप से 1 सप्ताह के भीतर मिशन मोड में ऐसे 260 केंद्रों के लिए उपयुक्त जगह की व्यवस्था करने हेतु आदेशित किया।
मिशन के अंतर्गत जिलाधिकारी मथुरा ने जनपद में जितने भी आंगनबाड़ी केंद्र खुले में संचालित हैं उन्हें 1 सप्ताह के भीतर प्राथमिक विद्यालय, जूनियर विद्यालय, पंचायत भवन या किसी अन्य सरकारी भवन आदि में शिफ्ट कराए जाने हेतु निर्देशित किया है। जिलाधिकारी ने तीनों विभाग के अधिकारियों से कहा कि आपसी समन्वय से तीनों विभाग के लोग कार्य करें तो इस कार्य में निश्चित रूप से सफलता मिलेगी जिससे हजारों बच्चों के स्कूल पूर्व शिक्षा हेतु उचित वातावरण का निर्माण होगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.