• Tue. May 5th, 2026

एक्सप्रेसवे पर टैक्सी चालक को पीटकर छीना मोबाइल, गाड़ी के तोड़े शीशे

ByVijay Singhal

May 5, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील में यमुना एक्सप्रेसवे पर दिनदहाड़े दबंगों ने एक टैक्सी चालक के साथ मारपीट, गाड़ी में तोड़फोड़ और मोबाइल छीनने की वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि बिना नंबर की दो गाड़ियों में सवार करीब एक दर्जन युवकों ने चलती गाड़ी पर फायर सिलेंडर फेंककर शीशे तोड़ दिए। गनीमत रही कि गाड़ी में सवार महिलाएं और बच्चा बाल-बाल बच गए। हालांकि इस मामले में थाना पुलिस ने एनसीआर दर्ज की है। मथुरा के पालीखेड़ा थाना हाईवे निवासी पंकज शर्मा की टोयोटा रोमिओन टैक्सी को वृंदावन निवासी भरत कुमार चौहान चलाते हैं।  भरत वृंदावन से सवारियां लेकर नोएडा गए थे। वापसी के दौरान जेवर टोल प्लाजा के पास एक बिना नंबर की डिजायर कार चालकों ने भरत की गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी। विवाद से बचने के लिए चालक गाड़ी लेकर वहां से निकल आया, लेकिन हमलावरों ने पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ ही दूरी पर दबंगों के साथ एक अन्य गाड़ी भी शामिल हो गई। पीड़ित के मुताबिक, दोनों गाड़ियों में सवार करीब 9-10 युवकों ने नौहझील क्षेत्र के माइल स्टोन 60 के पास टैक्सी को घेरने की कोशिश की और फायर सिलेंडर फेंक कर मारा। हमले में गाड़ी के शीशे टूट गए। गाड़ी में बैठीं दो महिलाएं और एक बच्चा सहम गए। दहशत के बावजूद चालक गाड़ी दौड़ता रहा, लेकिन हमलावरों ने माइल स्टोन 77 के पास उसे ओवरटेक कर रोक लिया। वहां दबंगों ने चालक भरत कुमार से मारपीट की और उसका मोबाइल फोन छीनकर मौके से भाग गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने इस मामले में सिर्फ एनसीआर (असंज्ञेय रिपोर्ट) दर्ज की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.