हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना बरसाना क्षेत्र में पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के दौरान हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और नकदी बरामद हुई है। रात करीब 23:22 बजे मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ऊंचा गांव रिठौरा मार्ग स्थित बम्बे की पटरी पर पहुंची और घेराबंदी की। पुलिस को देख आरोपी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया और उसे मौके से पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कप्तान पुत्र हेलम निवासी ग्राम नंगला इमाम खां थाना बरसाना के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 19 वर्ष बताई जा रही है। आरोपी थाना बरसाना में दर्ज हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और 220 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद असलहा घटना में प्रयुक्त बताया गया है। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए वांछित के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राहुल सिंह, दीपक कुमार, मदन सिंह, हेड कांस्टेबल शिशुपाल सिंह, चंद्रप्रकाश, दिनेश भाटी, यशपाल सिंह, कांस्टेबल गुरमीत, धर्मेन्द्र और ऋषभ शामिल रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
