• Sun. May 3rd, 2026

मेडिकल पास के नाम पर ठगी करने वाले कुछ और रडार पर

ByVijay Singhal

May 3, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अग्निवीर परीक्षा के अभ्यर्थियों को मेडिकल में पास कराने के नाम पर ठगी करने के आरोप में दो वांछितों को थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा आर्मी इंटेलीजेंस की मदद से गिरफ्तार कर चालान किया है। अभी भी आर्मी इंटेलीजेंस की टीम मिल रहे इंपुट के आधार पर अन्य की तलाश कर रही है। बताते चलें कि अग्निवीर में भर्ती होने के लिये हुई परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को मेडिकल 28 अप्रैल को होना था। बताते हैं कि इस दौरान अभ्यर्थियों से कोई परीक्षा और मेडिकल के नाम पर ठगी न कर सके इसको लेकर आर्मी इंटेलीजेंस टीम सक्रिय थी। आर्मी इंटेलीजेंस टीम को जानकारी मिली थी कि कुछ अभ्यर्थियों से कुछ शातिर किस्म के लोग मेडिकल में पास कराने के नाम पर धोखाधड़ी कर ठगी कर रहे हैं। आर्मी इंटेलीजेंस टीम ने पुलिस से सम्पर्क किया। इसके बाद सदर पुलिस ने आर्मी इंटेलीजेंस के सहयोग से क्लैंसी स्कूल के समीप बिजलीघर की ओर जाने वाले रास्ते से मेडिकल में पास कराने के नाम पर ठगी करने के आरोप में कन्हैया निवासी धीर कुटी, राया, श्यामवीर निवासी कारब, महावन को गिरफ्तार किया था। आर्मी इंटेलीजेंस के सूत्रों की मानें तो अभी कुछ अन्य के भी शामिल होने के उन्हें इनपुट मिले हैं। इस पर काम चल रहा है। अन्य आरोपी भी जल्द पकड़े जायेंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.