हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आठ बच्चों की मां एक बार फिर दामाद के साथ फरार हो गई। दामाद भी पांच बच्चों का पिता है। शादी समारोह में दोनों आपत्तिजनक अवस्था में लोगों ने देख लिए, तभी दामाद सास को बाइक पर बैठाकर ले गया। इस घटना की क्षेत्र में दिनभर चर्चा होती रही। पूर्व में भी दामाद सास को ले जा चुका है। इस मामले में कार्रवाई को थाने में प्रार्थना पत्र दिया है।आगरा के अछनेरा थाना के एक गांव के दो सगे भाइयों की शादी 12 वर्ष पूर्व फरह के एक गांव की दो सगी बहनों के साथ हुई थी। शादी के तीन वर्ष बाद बड़े दामाद को अपनी 53 वर्षीय से प्यार हो गया। शादी के तीन वर्ष बाद दोनों भाग गए। स्वजन ने दोनों को दिल्ली स्थित एक कंपनी से पकड़ा था। उसके बाद सब ठीक चल रहा था। गुरुवार को बड़े दामाद की ससुराल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आया था। आरोप है दोपहर एक बजे दामाद, अपनी सास को घर के पीछे खेत में मेहंदी तोड़ने के बहाने ले गया और वहां दोनों प्रेमालाप में लीन हो गए। तभी ससुर ने दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया। यह देख शोर मच गया। तभी दामाद सास को बाइक पर बैठाकर फरार हो गया। महिला के पति ने थाना फरह पहुंचकर अपने दामाद के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है। प्रभारी निरीक्षक छोटे लाल ने बताया थाना क्षेत्र के एक गांव से सास और दामाद के गायब होने की सूचना है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
