हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। एसएसपी ने कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर बुधवार रात चार थाना प्रभारी समेत नौ इंस्पेक्टर व उप निरीक्षकों का स्थानांतरण किया है।एसएसपी श्लोक कुमार ने बुधवार देर रात थाना प्रभारी निरीक्षक जैंत उमेश चंद्र त्रिपाठी को थाना प्रभारी निरीक्षक छाता, छाता प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह को प्रभारी निरीक्षक कोसीकलां बनाया।नौहझील थानाध्यक्ष सोनू कुमार को थानाध्यक्ष जैंत, पुलिस मानिटरिंग सैल प्रभारी जगदंबा सिंह को थाना प्रभारी निरीक्षक नौहझील स्थानांतरित किया है।इनके अलावा थाना जैंत पर तैनात उप निरीक्षक संजीव कुमार को रिपोर्टिंग चौकी प्रभारी कृष्णानगर, अतिरिक्त निरीक्षक अपराध जैंत प्रमोद कुमार को अतिरिक्त निरीक्षक द्वितीय वृंदावन, पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर अरविंद निर्वाल को प्रभारी मानिटरिंग सेल बनाया है। अतिरिक्त निरीक्षक जैंत विवेक कुमार को अतिरिक्त निरीक्षक नौहझील, वहीं चौकी प्रभारी कृष्णानगर विपिन तौमर को वरिष्ठ उप निरीक्षक जैंत स्थानांतरित किया है। प्रभारी निरीक्षक कोसीकलां राजकमल सिंह को लाइन भेज दिया है। बताया जा रहा है कि वह दो दिन की छुट्टी पर गए थे, लेकिन एक सप्ताह से ड्यूटी नहीं आए हैं। उनका फोन भी स्विच ऑफ है।
