हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्री नृसिंह लीला समिति के तत्वावधान में श्री नृसिंह जयंती पर नृसिंह लीला का मंचन शाहजी मंदिर के चबूतरा पर किया गया। मंचन के दौरान बुराई के प्रतीक दैत्य हिरण्यकश्यप का वध किया गया। मंचन से पूर्व भगवान नृसिंह, भगवान वराह और भगवान गणेश के स्वरूपों ने नगर भ्रमण किया। यात्रा शाहजी मंदिर से शुरू होकर गोपीनाथ बाजार, पत्थरपुरा, प्रताप बाजार, पुराना बजाजा, बनखंडी महादेव होते हुए लोई बाजार होते हुए पुनः शाहजी मंदिर पहुंची। लीला महोत्सव में भगवान नृसिंह भक्त प्रहलाद की रक्षा के लिए खम्भ फाड़ कर प्रकट हुए। इसके बाद भगवान के स्वरूपों की आरती शाहजी मन्दिर के सेवाधिकारी शाह केएस गुप्ता और शाह प्रशांत कुमार ने की। लीला महोत्सव में भगवान नृसिंह और वराह के श्रीमुख विशाल शर्मा और आयुष शर्मा ने तथा शिब्बू ने भगवान गणेश का चेहरा धारण किया। इस अवसर पर उस्ताद श्यामसुंदर शर्मा, आलोक गोस्वामी, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, रमेश शर्मा, राकेश पाण्डेय, राहुल शर्मा, नरेंद्र शर्मा, संस्कार शर्मा, अन्नू अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, अमित गुप्ता, सागर शर्मा, मनीष अग्रवाल आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर, बाल विकास समिति द्वारा रंगनाथ मंदिर के सामने लीला महोत्सव का आयोजन किया गया। लीला के संयोजक भागवत आचार्य मृदुलकांत शास्त्री के पुत्र पवित्रकृष्ण शर्मा रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
