• Sun. Nov 29th, 2026

द्वारकाधीश मंदिर में नृसिंह लीला का मंचन किया

Byvijay.singhal1233

May 1, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में बृहस्पतिवार को नृसिंह लीला का मंचन किया गया। मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि शाम 5.40 बजे से नृसिंह लीला का मंचन प्रारंभ हुआ जबकि शाम 6:15 बजे नृसिंह के प्राकट्य दर्शन श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। लीला के माध्यम से अधर्म पर धर्म और भक्ति की विजय का संदेश दिया गया। लीला में नृसिंह भगवान का स्वरूप सभासद संतोष पुरुषोत्तम पाठक ने निभाया। उनके सजीव अभिनय ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.