• Sun. Nov 29th, 2026

गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग, पांच तहसीलों में आज सौंपेंगे ज्ञापन

Byvijay.singhal1233

Apr 27, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर मथुरा की पांच तहसीलों में आज सोमवार को उपजिलाधिकारियों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। यह कदम गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत उठाया जा रहा है। छाता, मांट, महावन, सदर और गोवर्धन तहसीलों में हजारों की संख्या में गोभक्त एकत्र होकर ज्ञापन सौंपेंगे। अभियान के जिला प्रभारी सुनील सिंह ब्रजदास ने रविवार को बताया कि मथुरा में इस मुहिम को व्यापक जनसमर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि करीब एक लाख लोग हस्ताक्षर कर इस अभियान से जुड़ चुके हैं। गोभक्त और संत समाज हरिनाम संकीर्तन करते हुए जुलूस के रूप में उपजिलाधिकारी कार्यालयों तक पहुंचेंगे। इन यात्राओं में गोमाता को आगे रखा जाएगा, जो अभियान का प्रतीक बनेगी। इसके लिए सभी स्थानों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अभियान के तहत गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मुख्य मांग है। इसके साथ ही गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की भी मांग की जा रही है। केंद्रीय गो सेवा मंत्रालय की स्थापना, गोचर भूमि संरक्षण के लिए बोर्ड गठन और चारा सुरक्षा नीति लागू करने की भी मांगें शामिल हैं।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.