हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मंडी समिति में आने वाले वाहनों से नगर निगम के पार्किंग ठेकेदार एंट्री टैक्स की अवैध वसूली कर रहे हैं। इसे लेकर सिटी मजिस्ट्रेट ने मंडी सचिव को आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। सचिव ने थाना हाईवे में ठेकेदार के नाम से तहरीर दी है। नगर निगम द्वारा मंडी चौराहे से कृष्णा नगर बिजली घर तिराहे तक सड़क के दोनों ओर वाहन पार्किंग वसूलने का ठेका उठाया है। मंडी के व्यापारियों ने मंडी प्रशासन से शिकायत की है कि उक्त ठेकेदार के लोग मंडी के गेट पर बैठकर मंडी आने वाले वाहनों से अवैध एंट्री टैक्स वसूल कर रहे हैं। उन्होंने तत्काल इसे रुकवाने की मांग की है। मंडी सचिव ने सिटी मजिस्ट्रेट एवं मंडी समिति के सभापति से इसकी शिकायत की। सिटी मजिस्ट्रेट ने मंडी सचिव को अवैध वसूली के आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।मंडी सचिव रेनू वर्मा ने बताया कि व्यापारियों की शिकायत पर जांच की गई। तो उनके आरोप सही मिले हैं। जब ठेकेदार के लोगों से एंट्री टैक्स वसूल न करने को कहा तो उन्होंने नगर निगम का पत्र दिखा दिया है। अब सिटी मजिस्ट्रेट के आदेशों पर उनके खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
