• Sat. Apr 25th, 2026

आने-जाने वाले वाहनों से भी जबरन पार्किंग शुल्क वसूल रहे ठेकेदार

ByVijay Singhal

Apr 25, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल ने
मथुरा। नगर निगम मथुरा वृंदावन द्वारा सड़क के दोनों और पटरियों स्थलों पर उठाई गई पार्किंग को अवैध एवं नियमों के उल्लंघन बताते हुए नगर निगम के पार्षद ने मोर्चा खोल दिया है। पार्षद का कहना है कि निर्धारित पार्किंग स्थल के अतिरिक्त सड़क पर आने-जाने वाले वाहनों से भी जबरन पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा है। नगर निगम के वार्ड संख्या 37 के पार्षद राजीव कुमार सिंह ने नगर निगम मथुरा वृंदावन के आयुक्त को भेजे पत्र में कहा कि भूतेश्वर जोन अन्तर्गत गोकुल रेस्टोरेंट चौराहे से नरहौली चौराहे तक सड़क के दोनों तरफ की पटरी, गोवर्धन चौराहा स्थित कृष्णा नगर पुलिस चौकी से भूतेश्वर तिराहे तक सड़क के दोनों तरफ की पटरी, मण्डी चौराहे से सौंख रोड होते हुये कृष्णा नगर तिराहे तक सड़क के दोनो तरफ की पटरी, महोली चौराहे से नये बस अड्‌डे की ओर जीवन ज्योति अस्पताल तक सड़क की दोनों तरफ की पटरी के अलावा विभिन्न स्थानों पर अवैध पार्किंग वसूली नियमों का सीधा उलंघन है। पार्षद का कहना है कि मंडी चौराहा स्थित पार्किंग स्थल के ठेकेदार शुभम एंटरप्राइजेज द्वारा न केवल निर्धारित पार्किंग स्थल के अतिरिक्त, बल्कि सड़क पर आने-जाने वाले वाहनों से भी जबरन पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा है। जबकि नगर निगम द्वारा जारी टेंडर/निविदा के अनुसार पार्किंग शुल्क वसूली हेतु केवल निर्धारित स्थान (जैसे- निर्दिष्ट सड़क / पटरी क्षेत्र) ही तय किए गए हैं। इन निर्धारित स्थानों के बाहर किसी भी प्रकार की वसूली पूर्णतः अवैध है।वाहनों से 50 रूपये/100 रुपये की अवैध रसीद प्रदान कर वसूली हो रही है जिसमें वाहन संख्या एवं समय का सही विवरण अंकित नहीं है तथा उस पर कटिंग/ ओवरराइटिंग भी की गई है, जो कि नियमों के स्पष्ट उल्लंघन को दर्शाता है। नगर निगम की पार्किंग उपविधि के अनुसार केवल निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़े वाहनों से ही शुल्क लिया जा सकता है तथा रसीद में पूर्ण एवं सही विवरण अंकित होना अनिवार्य है। उन्होंने नगर आयुक्त से प्रकरण की तत्काल जांच कराकर संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई (आवश्यकतानुसार ठेका निरस्तीकरण/ निलंबन) सुनिश्चित की जाए तथा अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाने की मांग भी की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.