हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा की नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति में मंडी प्रशासन ने नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई कर दशकों से परचून कारोबार कर रहे 18 व्यापारियों के लाइसेंस रद्द किए हैं। इस कार्रवाई से मंडी के व्यापारियों के बीच हड़कंप मच गया है और अन्य कारोबारियों में भी चिंता का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार मंडी में केवल थोक स्तर पर फल, सब्जी एवं खाद्यान्न के कारोबार की अनुमति है, लेकिन लंबे समय से कुछ व्यापारी आढ़तों को दुकान बनाकर परचून व अन्य वस्तुओं का कारोबार कर रहे थे। मंडी प्रशासन को लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई। मंडी सचिव रेनू वर्मा का कहना है कि नियमों के विरुद्ध किसी भी प्रकार का परचून आदि का व्यापार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसे मामलों पर कड़ी निगरानी रखते हुए सख्त कदम उठाए जाएंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मंडी परिसर में केवल निर्धारित श्रेणी के व्यापार की ही अनुमति है। इससे व्यवस्था सुचारू बनी रहे।मंडी प्रशासन ने मै. रामहरि वासुदेव ट्रेडिंग कंपनी, मै. संजय कुमार सुनील कुमार, मै. विनोद कुमार जगदीश प्रसाद, मै. आनंद ट्रेडिंग कंपनी, मै. आरके एंड संस, मै. बिहारी जी ट्रेडिंग कंपनी, मै. ठकुरीराम प्यारेलाल, मै. बृजवासी गुड़ वाले, मै. चौधरी पवन कुमार एंड कंपनी, मै. सीआर ट्रेडिंग कंपनी, मै. खंडेलवाल बदर्स, मै. करन सिंह एंड संस, मै. किशन सिंह एंड संस, मै. कमल सिंह एंड संस, मै. कमल सिंह एंड कंपनी, मै. मदन लाल लक्ष्मीचंद, मै. मुकेश कुमार एंड संस, मै. गोयल ट्रेडिंग कंपनी के लाईसेंस निरस्त किए हैं। इस कार्रवाई के बाद मंडी में अन्य व्यापारियों ने भी अपने-अपने कार्यों को नियमों के अनुरूप करने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं प्रभावित व्यापारियों में नाराजगी भी देखी जा रही है और वे आगे की रणनीति बनाने में जुटे हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
