• Tue. Apr 21st, 2026

महिलाओं ने बिजली घर पर किया हंगामा

ByVijay Singhal

Apr 21, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। विद्युत कटौती और स्मार्ट मीटर के कारण अधिक बिल आने से पीड़ित उपभोक्ताओं ने सोमवार को मसानी सब स्टेशन पर हंगामा किया। महिलाओं के आक्रोश को देख यहां मौजूद अधिकारी कार्यालय छोड़कर चले गए। बाद में पुलिस की मौजूदगी में उच्चाधिकारियों ने हंगामा करने वालों को समझा बुझाकर शांत किया। बड़ी संख्या में महिलाएं मसानी सब स्टेशन पर पहुंच गईं। यहां उन्होंने विद्युत कटौती और स्मार्ट मीटर के कारण अधिक बिल आने की समस्या उठाई। एसडीओ समेत अन्य अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। सूचना पर थाना गोविंद नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में अधिशासी अभियंता ने महिलाओं को समझाकर शांत किया। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने बताया कि स्मार्ट मीटर को लेकर प्रदेश स्तर पर हाईपावर कमेटी का गठन किया गया है। स्मार्ट मीटर के कारण जिन लोगों को समस्या है वह अपनी शिकायत हाईपावर कमेटी के समक्ष रख सकते हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.