• Tue. Apr 21st, 2026

मथुरा के सुरीर में घायल अवस्था में कमरे में बंद मिला युवक

ByVijay Singhal

Apr 21, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव हरनौल में युवक को मारपीट कर कमरे में बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। घायल अवस्था में घर में बंद मिले युवक को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है। अलीगढ़ के गांव नयाबास निवासी मनवीर ने बताया कि उन्होंने नौहझील क्षेत्र के एक रिश्तेदार को अपने नाम पर बाजना से बाइक फाइनेंस पर दिलाई थी, लेकिन रिश्तेदार ने किस्त जमा नहीं कीं। इस पर फाइनेंस वाले बाइक को ले गए। रिश्तेदार ने बाइक को छुड़वाने और आगे की किस्त समय पर भरने का वादा कर मनवीर को बुलाया था। आरोप है कि बाइक छुड़ाने के बाद रिश्तेदार अपने दो साथियों के साथ मिलकर मनवीर को गांव हरनौल ले आए। इसके बाद बंधक बनाकर मारपीट की। बताया गया है कि चीख पुकार सुनकर गांववालों ने सुरीर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो मकान अंदर से बंद था। इसके बाद पुलिस दूसरे मकान से होकर घर में घुसी। अंदर युवक घायल अवस्था में मिला। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है। सुरीर पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.