हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मानकों को ताक पर रखकर अभिभावकों की जेब ढीली करा रहे पुस्तक विक्रेता प्रशासन के रडार पर हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने धौली प्याऊ क्षेत्र में दो पुस्तक भंडारों पर छापा मारकर कार्रवाई की है। दोनों विक्रेता निर्धारित नियमों के बिना पुस्तक बेच रहे थे। दोनों पर कार्रवाई करते हुए सील कर दिया है। जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक में दी गई चेतावनियों के बावजूद सेंट डोमनिक्स (अल्फा प्ले), सेक्रेड हार्ट और जय शिव कॉन्वेंट जैसे स्कूलों के अभिभावक लगातार शिकायत कर रहे थे कि दुकानदार किताबों के मनमाने दाम वसूल रहे हैं और बिल मांगने पर अभद्रता कर रहे हैं। औचक निरीक्षण के दौरान जब सिटी मजिस्ट्रेट ने स्वयं पड़ताल की तो पाया कि दुकानदार न तो निर्धारित छूट दे रहे थे और न ही पक्का बिल जारी कर रहे थे, जिसकी पुष्टि वहां मौजूद अन्य अभिभावकों ने भी की। नियमों की अनदेखी करने वाले पुस्तक विक्रेताओं की दुकानों को प्रशासन ने सील करवा दिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने चेतावनी दी है कि यदि स्कूलों और विक्रेताओं ने कमीशनखोरी का खेल बंद कर अनुमन्य दरों पर बिलिंग सुनिश्चित नहीं की तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
