• Thu. Nov 26th, 2026

DM ने चलाई मथुरा में तबादला एक्सप्रेस:ब्लॉक में तैनात 18 तकनीकी सहायकों का किया ट्रांसफर, 10 वर्षों से तहसील में जमे 21 लेखपाल भी हुए स्थानांतरित

Byvijay.singhal1233

Feb 1, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने मथुरा में तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए तकनीकी सहायकों,लेखपाल और नायब तहसीलदार का ट्रांसफर कर दिया। मनरेगा योजनान्तर्गत वर्ष 2008 से समस्त विकास खण्डों पर तैनात 18 तकनीकी सहायकों (संविदा) का स्थानान्तरण किया। इसके साथ ही डीएम ने 10 वर्षों से तहसीलों में जमे 21 लेखपालों का ट्रांसफर कर दिया। जिलाधिकारी ने 6 नायब तहसीलदारों के कार्य क्षेत्र में भी बदलाव किया।

 
14 वर्ष से एक ही स्थान पर कर रहे तकनीकी सहायक काम

स्थानांतरण हुए तकनीकी सहायकों में नरेश कुमार शर्मा को छाता से नौहझील, बिजेंद्र सिंह को छाता से मांट, रतन सिंह को चौमुहां से नौहझील, मोहन सिंह को बल्देव से छाता, नीरज कुमार को बल्देव से नंदगांव, नव रतन कुमार को नौहझील से छाता, महेश कुमार को नौहझील से चौमुंहा, हरिस्वरूप शर्मा को मथुरा से राया, दिनेश चन्द्र शर्मा को मथुरा से बल्देव, संजीव कुमार को राया से नंदगांव, उमेश कुमार को राया से गोवर्धन, राकेश कुमार को मांट से मथुरा, धर्मेद्र कुमार को मांट से बल्देव, महेन्द्र सिंह को नंदगांव से मांट, हरेन्द्र कुमार को नंदगांव से राया, धर्मवीर सिंह को फरह से गोवर्धन, राजेश कुमार को गोवर्धन से मथुरा तथा ओम कुमार शर्मा को गोवर्धन से फरह स्थानान्तरण किया गया है।

21 लेखपाल का हुआ तबादला

ट्रांसफर लिस्ट में वह लेखपाल भी रहे जो दस वर्षों से एक ही तहसील में जमे हुए थे। दस वर्षों से अधिक तहसीलों में तैनात 21 लेखपालों का स्थानान्तरण किया गया। जिसमें मथुरा तहसील के लाखन सिंह को छाता, कालीचरन को मांट, सरमन सिंह को मांट, सुदेश कुमार को छाता, मोहन श्याम गुप्ता को मांट, नितिन चतुर्वेदी को महावन, रामेश्वर दयाल को छाता, पवन कुमार को मांट, शैलेश अग्रवाल को छाता, चन्द्रपाल मीणा को मांट, मोहन स्वरूप को महावन, तहसील छाता के चन्द्रवीर सिंह को मथुरा, धीरज कुमार को मथुरा, नरेन्द्र कुमार को मथुरा, विकास तिवारी को महावन, वीरेन्द्र सिंह को मथुरा, पीतम सिंह को मांट, तहसील मांट के सुदर्शन सहाय को छाता, अर्जन सिंह को मथुरा, तहसील महावन के अजय सिंह को छाता तथा गिरेन्द्र सिंह को छाता स्थानान्तरण किया गया है।

नीलम श्रीवास्तव बनी एसडीएम महावन

डीएम पुलकित खरे ने महावन एसडीएम निकेत वर्मा का भी तबादला करते हुए उन्हें जिला मुख्यालय से अटैच कर दिया। डीएम ने महावन तहसील में तैनात एसडीएम निकेत वर्मा को डिप्टी कलेक्टर मथुरा पर तैनात किया गया है और उनके स्थान पर नीलम श्रीवास्तव को भेजा । जिलाधिकारी ने 6 नायब तहसीलदारों का भी स्थानान्तरण किया। जिसमें पंकज यादव को मथुरा से मांट, हेमेन्द्र कुमार को मथुरा से महावन, संभव जैन को महावन से मथुरा, बृजेश कुमार को मांट से गोवर्धन, राखी शर्मा को छाता से मथुरा तथा विजय श्याम को गोवर्धन से छाता स्थानान्तरण किया।

7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.