• Wed. Jun 17th, 2026

एक रहोगे तो बचोगे’, पूर्व सीएम उमा भारती ने दिया एकजुटता का संदेश

ByVijay Singhal

Apr 14, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेत्री उमा भारती ने यूजीसी से जुड़े हालिया घटनाक्रमों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार ने निश्चित रूप से इस पर काफी विचार किया होगा, लेकिन भविष्य में और मंथन की आवश्यकता हो सकती है। समाज में एकजुटता का संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि हमें समाज को विभाजित होने से बचाना है। एक रहोगे तो बचोगे, बंटे रहोगे तो कटोगे के सिद्धांत पर चलते हुए हमें बंटने का कोई काम नहीं करना चाहिए। यदि कोई समाज को बांटने की कोशिश करता है, तो भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे उसे रोकें। यह बात उन्होंने सोमवार को कात्यायनी देवी मंदिर में पत्रकारों से कही। उन्होंने यहां देवी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने यहां देश में गौ रक्षा, राष्ट्र की सुरक्षा एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि व काशी विश्वनाथ की मुक्ति के लिए देवी मां से प्रार्थना की। उन्होंने दर्शन करने के बाद वृंदावन में यमुना नदी में हुए हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। इसे अत्यंत दुखद घटना बताते हुए कहा कि इतने लंबे समय बाद ऐसा हृदयविदारक हादसा हुआ है, जिससे न केवल हम, बल्कि स्वयं यमुना मैया भी दुखी होंगी। हादसे की जिम्मेदारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि नाव की क्षमता और लापरवाही जैसे बिंदु जांच का विषय हैं, जिस पर प्रशासन काम कर रहा होगा। उन्होंने इस संवेदनशील मुद्दे पर किसी भी तरह की राजनीतिक बयानबाजी से इनकार किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.