• Sat. Apr 18th, 2026

मथुरा जनपद के किसानों को 10 करोड़ की पहली किस्त

ByVijay Singhal

Apr 14, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिले के 12 हजार से अधिक किसानों के खातों में फसल क्षतिपूर्ति के रूप में 10 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। यह राशि उन किसानों को राहत प्रदान करेगी जिनकी फसलें बारिश और ओलावृष्टि के कारण बर्बाद हो गईं। वहीं दूसरे चरण की प्रक्रिया भी जारी है, जल्द ही पीड़ित 66 हजार किसानों को मुआवजे की धनराशि भेजी जाएगी। सर्वे के अनुसार जिले के विभिन्न ब्लॉकों में लगभग 36 हजार हेक्टेयर में खड़ी फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई थी। इसमें गेहूं और सरसों के साथ-साथ रबी की फसलों को अधिक नुकसान हुआ था। सर्वे में 66 हजार किसानों को चिह्नित किया गया है, जिनकी फसल पूरी तरह से तबाह हो गई है। हालांकि सरकार ने पहली किस्त के तौर पर 12 हजार किसानों को आठ करोड़ रुपये धनराशि मुआवजे के तौर जारी की गई है। कुल 61 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाना है, जिसकी मांग शासन से कर ली गई है। अधिकारियों के मुताबिक, वर्तमान में तहसील स्तर पर डेटा फीडिंग का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। पोर्टल पर किसानों का डेटा फीड होने के बाद बाकी बचे हुए पीड़ित किसानों के खाते में भी जल्दी धनराशि आवंटित की जाएगी। सोमवार को बलदेव के विधायक पूरन प्रकाश ने पीड़ित किसानों को डमी चेक वितरित किए। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि मुआवजा धनराशि देने में किसी तरह का विलंब नहीं होना चाहिए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.