• Sat. Apr 11th, 2026

वृंदावन नाव हादसे पर डिंपल यादव का फूटा गुस्सा, बोंलीं- सुरक्षा के इंतजाम न होना बेहद चिंताजनक

ByVijay Singhal

Apr 11, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में सांसद डिंपल यादव ने श्री बांकेबिहारी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर के सेवायत गोपी गोस्वामी ने पूजन कराया। दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए  डिंपल यादव ने वृन्दावन में हुए हालिया दुखद हादसे पर संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि  श्रद्धालु बड़ी श्रद्धा के साथ वृन्दावन आते हैं, लेकिन उनके साथ यह हादसा होना अत्यंत पीड़ादायक है, मेरी संवेदनाएं सभी पीड़ित परिवारों के साथ हैं।  सरकार को चाहिए की सुरक्षा के उचित प्रबंध किए जाएं। नाव में ओवरलोडिंग ना हो। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम न होना बेहद चिंताजनक है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। इस अवसर पर  सपा नेता अशोक कुमार और  अंकित वार्ष्णेय सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने  डिंपल यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.