हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में विश्व प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। सेवायतों और हाईपावर्ड कमेटी में चल रही आपसी खींचतान के कारण मंदिर का मखौल उड़ रहा है। मंदिर की परंपराएं टूट रही हैं। हाल में शुरू हुए फूल बंगले के दौरान कई बार बंगले ही नहीं सजाए गए। वहीं सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वायरल वीडियो से मंदिर की छवि धूमिल हो रही है। कभी सेवायत पक्ष तो कभी श्रद्धालु, मंदिर की कमियों और अव्यवस्थाओं को उजागर करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। इन वीडियो में दर्शन व्यवस्था की खामियां, भीड़ प्रबंधन की कमी और फूल बंगला जैसी पारंपरिक सेवाओं में अनियमितता को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। मंदिर में दर्शन को लेकर भी श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं विशेष अवसरों पर परंपराओं के पालन में भी असंगति देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सेवायतों और कमेटी के बीच समन्वय की कमी का सीधा असर मंदिर की छवि पर पड़ रहा है। हालांकि मंदिर हाईपावर्ड कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार का कहना है कि व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। कमेटी में शामिल सेवायतों की सहमति से सारे काम किए जाते हैं। कुछ लोग हैं जानबूझकर मंदिर की वीडियो वायरल कराकर छवि को खराब कर रहे हैं। आगामी दिनों में उनको भी चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
