• Mon. Apr 6th, 2026

गोवर्धन में ब्रज आमंत्रण परियोजना का भव्य शुभारंभ

ByVijay Singhal

Apr 6, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन की पावन धरा पर रियल एस्टेट क्षेत्र में नए स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत हुई है। बीडीएच डेवलपर्स द्वारा विकसित और मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (एमवीडीए) से अनुमोदित प्रीमियम आवासीय परियोजना ब्रज आमंत्रण का भव्य शुभारंभ रविवार को किया गया। मुख्य अतिथि अनंतवीर दास प्रभु ने फीता काटकर शुभारंभ किया। बीडीएच डेवलपर्स के चेयरमैन डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि ब्रज आमंत्रण केवल एक प्लॉट या मकान का प्रस्ताव मात्र नहीं है, बल्कि यह विश्वास, वैधता और वैभव का एक सशक्त संगम है। एमवीडीए की स्वीकृति के साथ यह परियोजना निवेशकों और परिवारों के लिए एक सुरक्षित, पारदर्शी और भविष्य-संवर्धित विकल्प के रूप में प्रस्तुत की गई है। डॉ. सिंह ने बताया कि परियोजना को इस प्रकार से डिजाइन किया गया है कि यहां निवास करने वाला प्रत्येक परिवार आधुनिक सुविधाओं, सुव्यवस्थित इंफ्रास्ट्रक्चर, हरियाली से भरपूर वातावरण और ब्रज की आध्यात्मिक गरिमा का अनूठा अनुभव एक साथ प्राप्त कर सके। सुरक्षा व्यवस्था, चौड़ी सड़कें, नियोजित विकास और एक प्रीमियम वातावरण के साथ, यह परियोजना गोवर्धन क्षेत्र में शाही जीवनशैली का एक नया मानदंड स्थापित करने का वादा करती है। बता दें, बीडीएस डेवलपर्स पिछले 15 वर्षों से जयपुर में सफलतापूर्वक कॉलोनियों का विकास कर रहे हैं। बृज क्षेत्र में यह उनकी पहली परियोजना है, जिसे उन्होंने गोवर्धन में ब्रज आमंत्रण के नाम से स्थापित किया है। इस परियोजना के माध्यम से, डेवलपर्स ब्रज की आध्यात्मिक पहचान को आधुनिक जीवनशैली की सुविधाओं के साथ एकीकृत करने का प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान डॉ. देवेंद्र सिंह, कान्हा गोस्वामी, कैलाशचंद, सुरेश सिंह, मुकेश, पूर्व विधायक ठाकुर कारिंदा सिंह, महादेव शर्मा, कुश चाहर, पूरन प्रकाश कौशिक सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.