• Mon. Apr 6th, 2026

गरीबों के निवाले की कालाबाजारी, 149 क्विंटल राशन का चावल जब्त

ByVijay Singhal

Apr 6, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राशन डीलरों की मिलीभगत से गरीबों के हक के राशन की कालाबाजारी की जा रही है। शनिवार को सुरीर में जिला पूर्ति विभाग की टीम के साथ पुलिस ने एक ट्रक से 149 क्विंटल राशन का चावल बरामद किया है। वहीं वाहन चालक मौके से भाग गया, लेकिन पुलिस ने वाहन स्वामी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शनिवार को सुरीर पुलिस को सूचना मिली कि एक ट्रक में राशन का चावल जा रहा है। माफिया राशन डीलरों की मिलीभगत से सरकारी अनाज की तस्करी करते हैं। पुलिस ने सुरीर अंडरपास पर एक ट्रक (यूपी 85 एफटी 9402) पकड़ लिया। जांच की तो उसमें चावल लदा था, लेकिन पुलिस को देखकर वाहन चालक मौके से भाग गया। इससे पुलिस का शक और गहरा गया और पूर्ति विभाग की टीम को मौके पर बुलाया। पूर्ति विभाग की टीम ने जांच की तो प्लास्टिक के 157 और जूट के 115 कट्टों में कुल 272 कट्टों में 149.10 क्विंटल चावल का राशन निकला। मांट के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी नरेंद्र सिंह के अनुसार, बरामद चावल को गांव ओहावा निवासी विक्रेता चतुर सिंह के सुपुर्द किया है। वहीं गांव सुरीर विजऊ निवासी वाहन स्वामी जगदीश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। राशन माफिया डीलरों की मिलीभगत से सस्ते में राशन का अनाज खरीदते हैं। इसे बाद ऊंचे दामों पर खुले बाजार में बेच देते हैं। इसमें भी राशन डीलरों का कमीशन सेट रहता है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.